Pages

Showing posts with label रोजाना फूड टिप्स. Show all posts
Showing posts with label रोजाना फूड टिप्स. Show all posts

Monday, June 12, 2017

अनार के फायदे

अनार एक ऐसा फल है, जो साल भर मिलता रहता है. अनार का जूस काफी फायदेमंद होता है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं. यह काफी पौष्टिक और उपयोगी है. यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं कि अनार के क्या-क्या फायदे हैं और इसका उपयोग किस-किस तरह से किया जा सकता है.
Image result for anar image
  • अगर आपको याददाश्त सम्बन्धित समस्या है, तो आपको अनार नियमित खाना चाहिए.
  • जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो, उनके लिए भी यह काफी उपयोगी है.
  • यह जोड़ों को कमजोर नहीं होने देता है, यह हड्डियों को मजबूत बनाता है.
  • अनार खाने से चर्बी नहीं बढ़ती है.
  • जी मचलने पर इसका जूस पीना फायदेमंद होता है.
  • यह दस्त में भी असरदार है.
  • अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है.
  • गठिया के रोगी के लिए भी यह फायदेमंद है.
  • अनार खून में ओक्सिजन की मात्रा बढ़ाता है.
  • अनार शरीर में खून के थक्के नहीं बनने देता है.
  • यह शरीर में रक्त के बहाव को सामान्य रखने में मदद करता है.
  • अनार आपको समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखने देता है.
  • गर्भवती महिला को हर दिन अनार का जूस पीना चाहिए. इससे बच्चे के कम वजन जैसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
  • अनार ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर को रोकने में भी अहम भूमिका निभाता है.
  • गर्मियों में अनार को अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिए.
  • अनार का सेवन दांतों से सम्बन्धित समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है.
  • इसका दैनिक सेवन सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता है.
  • अनार त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद करता है.
  • यह हमें कील मुहासों से बचाता है.
  • इसके सेवन से त्वचा पर सूर्य की किरणों का नकारात्मक असर नहीं पड़ता है.

गन्ने का रस के फायदे


गन्ने का रस पीना हमेशा एक आनंददायक अनुभव होता है. गन्ने का रस केवल पीने में में स्वदिष्ट

नहीं होता है, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं. गर्मी में खासतौर पर गन्ने का रस ज्यादा फायदा

पहुंचाता है.
Image result for image of ganne ka ras


  • गन्ने का रस पीने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है.
  • गंदे जूस के दुकान पर गन्ने का जूस न पिएँ.
  • सड़े हुए या खराब गन्ने का जूस पीने से आपको उल्टी हो सकती है.
  • फ्रीज किया हुआ गन्ने का जूस न पिएँ, यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.
    इसलिए हमेशा ताजे गन्ने का जूस पिएँ.
  • गन्ने के रस के साथ किसी और चीज का मिश्रण नहीं मिलाना चाहिए.
  • एक दिन में अधिक से अधिक 2 ग्लास हीं गन्ने का जूस पीना चाहिए.
  • सुगर के रोगियों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए.
  • एसिडिटी के कारण जलन होने पर गन्ने का रस पीने से जलन कम होता है.
  • गन्ने का रस कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है.
  • गन्ने के रस में बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं.
  • समय-समय पर गन्ने का रस पीने वाले लोगों को पथरी होने की सम्भावना कम रहती है.
  • मूत्र मार्ग का संक्रमण, पेट में सूजन आदि इसके सेवन से ठीक हो जाता है.
  • रोज 2 ग्लास गन्ने के रस में निम्बू का थोड़ा सा रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीने
    से पीलिया ठीक हो जाता है.
  • अगर गन्ने का रस निकालकर बहुत देर से रखा हुआ है, तो ऐसे रस को पीने से आपको परेशानी हो सकती है.
  • गन्ने का रस मसूड़े की परेशानी से बचाने में मदद करता है.
  • इसे पीने से शरीर का दर्द कम होता है.
  • गन्ना का रस खून की कमी होने से भी बचाता है.
  • इसका रस बालों को भी फायदा पहुंचाता है.
  • गन्ने का रस सर्दी-जुकाम से भी बचाता है.
  • इसे पीने से तुरंत स्फूर्ति मिलती है.
  • गन्ने का रस चर्बी कम करने में भी मदद करता है.

संतरा खाने के फायदे

Image result for santara images
संतरा और उसका जूस देखने में जितना अच्छा लगता है, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उतना हीं अच्छा है. संतरा विटामिन सी का भंडार है और यह आसानी से बाजार में मिल जाता है. संतरा के बहुत सारे लाभ है,


इसके बहुत सारे उपयोग हैं. तो आइए हम जानते हैं संतरा के क्या-क्या फायदे और नुकसान हैं.

और इसका उपयोग हम किस-किस तरह कर सकते हैं :-
  • संतरा हाई बीपी के मरीज के लिए फायदेमंद है.
  • गर्भवती महिला के लिए भी संतरा का जूस बहुत फायदेमंद होता है.
  • संतरा कफ को बाहर निकालने में मदद करता है.
  • यह मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले संक्रमण से भी हमें बचाता है.
  • संतरा में विटामिन सी और विटामिन डी होता है, जिसके कारण इसका जूस हमें तरोताजा रखता है.
  • गठिया के मरीज के लिए भी संतरे का जूस फायदेमंद है.
  • संतरे का रस हमारे शरीर में नई कोशिकाएँ बनाने में मदद करता है.
  • पेचिस होने पर संतरे के जूस में बकरी का दूध मिलकर पीने से फायदा पहुंचता है.
  • संतरे का नियमित सेवन बवासीर रोगियों के लिए भी फायदेमंद है.
  • बच्चों को संतरे का जूस जरुर पिलाना चाहिए, यह उनके विकास में मदद करता है.
  • संतरे के छिलके को सुखाकर चूर्ण बनाकर, उस चूर्ण को गुलाबजल के साथ मिलाकर थोड़ी देर चेहरे
    पर लगाने से चेहरा साफ और चमकदार हो जाता है.
  • गर्भवती महिला यदि संतरे या संतरे के रस का नियमित सेवन करती है, तो उसे प्रसव के समय कम
    दर्द होता है. और बच्चे पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
  • गैस, अपच, जोड़ों के दर्द आदि में भी संतरे का जूस बहुत फायदा पहुंचाता है.
  • जब छोटे बच्चे के दांत निकल रहे हों, और इस कारण उसे दस्त हो, तो भी संतरे का रस राहत पहुंचाता है.

तरबूज के फायदे और उनसे जुड़ी अन्य बातें

तरबूज के फायदे और उनसे जुड़ी अन्य बातें


Image result for image of tarbuj

  • तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. तरबूज खाने के लगभग आधा-एक घंटा बाद पानी पीना चाहिए.
  • तरबूज को हमेशा तुरंत काटकर खाना चाहिए, घंटो पहले कटा हुआ तरबूज नहीं खाना चाहिए.
  • तरबूज शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है.
  • गर्मियों में तरबूज का नियमित सेवन वजन नियंत्रित करता है.
  • पानी और फाइबर से भरपूर होने के कारण तरबूज कब्ज नहीं होने देता है.
  • मुंहासे पर तरबूज को हल्का-हल्का लगा लें, फिर एक मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें…. इससे फायदा पहुंचेगा.
  • तरबूज कैंसर के नये कण बनने से रोकता है.
  • पानी की अधिकता होने के कारण तरबूज त्वचा को चमकदार बनाता है.
  • तरबूज के टुकड़े में काली मिर्च का पाउडर, सेंधा नमक या काला नमक मिलाकर खाने से खट्टा डकार बंद हो जाता है.
  • तरबूज का सेवन मांसपेशियों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है.
  • तरबूज हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद है.
  • गर्मियों में तरबूज का नियमित सेवन रतौंधी और मोतियाबिंद से बचाता है.
  • तरबूज का 92 % भाग पानी होता है.
  • बासी तरबूज भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.
  • तरबूज हमारी उर्जा का स्तर बढ़ाता है.
  • तरबूज खाने और पचाने में आसान होता है.
  • पानी के अत्यधिक मात्रा होने के कारण इसका सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है.
  • जो लोग सुबह-सुबह थकावट महसूस करते हैं, उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिये.
  • तरबूज का सेवन गर्भवती महिला के लिए भी लाभदायक है.

Wednesday, June 7, 2017

रोजाना खाने में शामिल करें ये फूड, छूट जाएगी धूम्रपान की लत!

रोजाना खाने में शामिल करें ये फूड, छूट जाएगी धूम्रपान की लत!

लाख कोशिशों के बाद भी धूम्रपान की लत नहीं छूट रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आप दृढ़ निश्‍चय कीजिए कि आपको धूम्रपान की लत छोड़नी है और इसके साथ आप अपने खानपान में इन फूड को शामिल करें। इससे आपकी लत छूट जाएगी!
1. स्‍नैक्‍स
पोटेटो चिप्स, नमकीन मूंगफलियों, फ्रेंच फ्राइज़़ और पॉपकॉर्न में नमक अधिक होता है। आमतौर पर इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है लेकिन ये चीज़ें खाने से आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा मिल सकता है। नमकीन स्नैक्स के सेवन से निकोटीन और तंबाकू लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।
स्‍नैक्‍स

2. च्‍युंगम
धूम्रपान करने की इच्छा को खत्म करने में शुग्रर फ्री च्युंइगम भी एक कारगर उपाय है। च्युंइगम चबाने से आपका दिमाग और मुंह दोनों ही व्यस्त रहते हैं और इस तरह आपका ध्यान धूम्रपान करने की ओर नहीं जाता है। इसके अलावा अगर आप धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शराब, कैफीन और रेड मीट से भी दूर रहना चाहिए।
च्‍युंगम

3. चॉकलेट
जब आपका धूम्रपान करने का मन करे तो इससे पीछा छुड़ाने के लिए आप चॉकलेट भी खा सकते हैं। धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करें।
चॉकलेट

Tuesday, June 6, 2017

DAILY FOOD TIPS


एक वयस्क को प्रतिदिन कितने आहार लेने चाहिए? 
बहुत अधिक भारी खाना खाना और फिर बहुत देर तक भूखे रहना, इससे आपको अधिक भूख लगती है और अधिक खाना खाने की इच्छा होती है. सभी लोग अपनी मनपंसद काम करना चाहते है और खासकर के युवा यानि वयस्क व्यक्ति ज्यादा तर अपने मन के अनुसार काम करते है. उन्हें किसी की रोकटोक पसंद नहीं होती है इसलिए व्यस्को को अपना खानपान का उचित ध्यान रखना चाहिए. कई बार देखा जाता है लोग अक्सर अपने खाने पीने को लेकर लापरवाही बरतते है और इसी वजह से कमजोरी बनी रहती है और यदि वो खाना ठीक तरीके से खाता है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि ब्रेकफास्ट करने से वज़न कम होता है. परन्तु क्या कभी हमने ऐसा करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में सोचा है? ब्रेकफास्ट बहुत आवश्यक होता है क्योंकि बहुत देर तक नींद के बाद आपका पेट खाली होता है और इसे खाने की आवश्यकता होती है.
व्यस्क व्यक्ति को कम दिन में एक बार तो ब्रेकफास्ट करना चाहिए और ब्रेकफास्ट न करने से एसिडिटी, गैस्ट्रिक की समस्या और अनावश्यक वज़न बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ब्रेकफास्ट करने से कई फायदे होते है और कई मामलों में मोटापे का एक कारण यह भी होता है. यही कारण है कि आहार विशेषज्ञ पोषक और भारी ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं. क्योंकि  7-8 घंटे की नींद के बाद आपको विभिन्न गतिविधियों के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है जो खाद्य पदार्थों से ही मिलती है. जैसा कि आम तौर पर कहा जाता है “ब्रेकफास्ट राजा की तरह करें, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह और रात का खाना भिक्षुक की तरह.” प्रत्येक भोजन के दौरान भोजन की मात्रा को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है.

एक वयस्क को प्रतिदिन कितने आहार लेने चाहिए? और कब लेना चाहिए ये जानें

अनेक अध्ययनों से यह राज़ पता चला है कि मोटापे को दूर करने के लिए रात में कम कैलोरी वाले भोजन का सेवन करें.इसका मतलब ये नहीं कि केवल ब्रेकफास्ट करने से आपका वज़न कम होगा. इससे केवल मोटापे का खतरा मिट जाता है. अंडे के जर्दी के फायदे यह आप पर निर्भर करता है कि आप 3 लार्ज मील लें या 6 स्मॉल मील अर्थात दिन में तीन बार भारी खाना या दिन में 6 बार थोडा थोडा खाना. और आपको इन सब चीजों के सेवन की आदत डाल लेनी चाहिए.  आपके द्वारा प्रतिदिन सेवन की जाने वाली कैलोरीज़ की मात्रा महत्वपूर्ण होती है. यदि आप दिन में थोड़ी थोड़ी देर में 6-7 बार खाना खाना पसंद करते हैं तो वैसा करें या दिन में 6 बार थोडा थोडा खाने से आप असंतुष्ट या भूखा महसूस करते हैं तो दिन में काम से कम तीन बार ज्यादा ज्यादा भोजन लें.
क्या प्रतिदिन के आहार में अल्कोहल को शामिल करना अच्छा है? कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि प्रतिदिन एक गिलास वाइन पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. प्रतिदिन अल्कोहल का सेवन करने से आपका लिवर खराब हो सकता है। विशेष रूप से महिलाओं में, प्रतिदिन अल्कोहल का सेवन करने से उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना उन महिलाओं की तुलना में अधिक होती है जो अल्कोहल का बिलकुल भी सेवन नहीं करती, पॉलिफेनोल्स डार्क चॉकलेट, चाय, अनार और ब्लूबेरी में पाए जाते हैं। आप सीमित मात्रा में दूध, अंडे, फिश और मांस का सेवन भी कर सकते हैं। किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक होती है. हम सभी सोचते हैं कि फिश में अच्छा फैट पाया जाता है अत: इन पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें.

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक मोटापा कम करने या दूसरे शब्दों में कहें तो शरीर से चर्बी घटाने के लिए की जाने वाली सर...