Pages

Saturday, June 10, 2017

रमजान 2017: सेहरी में खाएंगे ये 5 चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख

रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। रोजेदार पूरे 30 दिन भूखे प्यासे रहकर अल्हा की इबादत करते हैं। हालांकि गर्मियों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने से आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाकर पूरा दिन आप एनर्जी से भरे रहेंगे।  

Image result for sehri time photos

केले 
मक्खन वाले अखरोट के साथ बादाम और शहद का ये संयोजन आपको पूरे दिन के लिए चार्ज रखेगा। इसके साथ आप एक गिलास ठंडा दूध लेकर बेहद एनर्जेटिक फील करेंगे।

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


ओट्स के साथ फल
चिया बीजों के साथ ओट्स और फलों का ये संयोजन सेहरी के लिए उत्तम खाना है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस पावर पैक वाले स्नैक को तैयार करने में सिर्फ पांच मिनट का समय लगता हैं।
With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


अंडा पराठा
हर किसी का पंसदीदा अंडा पराठा भी सेहत के लिहाज से आपको सारा दिन फ्रेश रखता है। 

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


शमी कबाब
सबसे टेस्टी और दिन भर फेश रखने वाली डिश शमी कबाब 

है।  आपको सारा दिन फ्रेश रखता है।

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan

फलों के सलाद के साथ खजूर
आप सेहरी में जो भी खाएं उसे फलों के साथ संतुलित जरूर करें। शरीर में विटामिन की कमी के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं,इसलिए आपको इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलें। इसके लिए आपको अपनी सेहरी में एक कटोरी फल के सलाद के साथ दो खजूर भी खाने चाहिए।
With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan

Friday, June 9, 2017

सावधान! छुट्टी वाले दिन ज्यादा सोने से हो सकता है ये नुकसान

क्या आप वीकेंड पर बहुत ज्यादा सोते हैं? तो सावधान, हो सकता है कि आप अपनी सेहत को खतरे में डाल रहे हैं. हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, ऐसा करके आप हार्ट डिजीज़ के खतरे को बढ़ावा दे रहे हैं.
Image result for sleeping images
रिसर्च में पाया गया कि वीकेंड पर अधिक सोने से आप 11% हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ा देते हैं. इस समस्या को ‘सोशल जैट लैग’ का नाम दिया गया है. सोशल जेट लैग’ तब होता है जब आप छुट्टी वाले दिन अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सोते हैं.
सोशल जैट लैग से ना सिर्फ आपकी सेहत खराब होती है बल्कि मूड भी बिगड़ जाता है. इतना ही नहीं इससे अनिद्रा और थकान बढ़ जाती है.
रिसर्च में ये बात सामने आई कि नींद के समय से ज्‍यादा कितनी देर सोया जा रहा है वो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है. रिसर्च में ये भी कहा गया कि रोजाना एक समय पर सोने से हार्ट डिजीज से बचने और उसके ट्रीटमेंट में भी मदद मिल सकती है.
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन ने सुझाव दिया है कि व्यस्कों को फिट रहने के लिए रोजाना सात से आठ घंटे रात में सोना चाहिए.
स्लीप जर्नल में पब्लिश रिसर्च में 22 से 60 साल तक के 984 व्यस्कों को शामिल किया गया. इनसे इनके स्लीपिंग पैटर्न के बारे में सवाल-जवाब किए गए.
रिसर्च में स्लीप ड्यूरेशन, इंसोमनिया, कार्डियोवस्कुलर डिजीज, थकान और नींद अधिक आने पर भी सवाल-जवाब किए गए.रिसर्च के नतीजों में ये साफ था कि अधिक नींद आपके हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है.

पेट के दर्द में आराम के कुछ खास 5 घरेलू नुस्खों / उपचार

अक्सर गलत खानपान की वजह से हमारे पेट में दर्द हो जाता है। जिसकी वजह से हमें रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन कुछ घरेलू उपचार अपनाकर पेट के दर्द में तुरंत राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं उन खास 5 नुस्खों के बारे में जो आपको पेट के दर्द में तुंरत  राहत देंगे।
These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

अदरक
अदरक के छोटे टुकड़े को मुंह में रखकर उसके रस को चूसने से पेट के दर्द में आराम मिलता है।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache


जीरा
3 से 5 ग्राम जीरे को तवे पर भुन कर इसे दिन में दो से तीन बार पानी के साथ खाएं। अगर आप जीरे को चबाकर खाएंगे तो जल्दी आराम मिलेगा।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

इसबगोल
रात को सोने से पहले इसबगोल की भूसी दूध के साथ लेने से पेट के दर्द में आराम मिलता है। कब्ज में भी ये नुस्खा बेहद आराम देता है।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

हींग
एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग को अच्छी तरह घोलकर पी जाएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। आप चाहे तो इसमें एक चुटकी सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से पेट दर्द के साथ गैस की समस्या में भी आराम मिलेगा।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

बेकिंग सोड़ा के साथ नींबू
एक नींबू को एक गिलास पानी में निचोड़ लें। इस पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच नमक मिला दें। इस घोल को दिन में तीन बार पीएं.ऐसा करने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर रहता है तो ये प्रयोग आपके लिए नहीं है।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache


Thursday, June 8, 2017

गर्मियों के दौरान सिर की त्वचा पर आने वाले पसीने से कैसे निपटें


गर्मियों के दौरान शरीर और बालों में आने वाले पसीने से निपटना बहुत बड़ी समस्या है। गर्मियों के दौरान पसीना आना एक आम समस्या है। हालाँकि पसीना आना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है परन्तु इससे सिर की त्वचा बहुत चिपचिपी, बदबूदार हो जाती है। अधिक पसीना आने से सिर की त्वचा तैलीय भी हो जाती है। तो यदि आप सिर की त्वचा के पसीने की समस्या से परेशान हैं तो यहाँ हम आपको इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं। आइये देखें।
1. बाल धोने के लिए गुलाब जल का उपयोग करें: 
सिर की त्वचा को स्वस्थ और तेल मुक्त रखने के लिए सप्ताह में 2-3 बार शुद्ध गुलाब जल से बाल धोएं। सिर में आने वाले पसीने को रोकने के लिए गुलाब जल एक अत्यंत प्रभावी उपचार है और यह सिर से आने वाली बदबू को भी दूर रखता है। सिर की त्वचा को पसीने से मुक्त रखने के लिए थोडा गुलाब जल लें और उसे फ्रिज में रख दें। अब इस ठंडे गुलाब जल से बालों को धोएं। बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
1. बाल धोने के लिए गुलाब जल का उपयोग करें:

2. स्टाइलिंग मशीनों का उपयोग न करें: 
बालों पर बहुत अधिक हीट (गर्मी) का उपयोग न करें क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर तेल जमा होने लगता है। आपको स्टाइलिंग के उपकरणों जैसे हेयर स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर, ब्लोअर्स आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन उपकरणों का उपयोग करने से बाल न केवल खराब होते हैं बल्कि बल्कि इससे स्कैल्प पर केमिकल भी जमा होने लगता है जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। रोम छिद्र बंद होने के कारण डैंड्रफ (रूसी) की समस्या हो सकती है।
2. स्टाइलिंग मशीनों का उपयोग न करें:

3. एसेंशियल ऑइल का उपयोग करें:
एसेंशियल ऑइल का उपयोग करके आप सिर की त्वचा को तेल और पसीने से मुक्त रख सकते हैं। एसेंशियल ऑइल सिर की त्वचा को स्वस्थ और मज़बूत बनांते हैं और पोषण प्रदान करते हैं। यह न केवल पसीने को दूर करता है बल्कि बालों की अन्य समस्याओं का समाधान भी करता है। अपनी पसंद के किसी एसेंशियल ऑइल की 2-3 बूँदें लें और इसे बालों के लिए दैनिक उपयोग में लाये जाने वाले किसी अन्य तेल के साथ मिलाएं। इससे सिर की त्वचा की मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। स्कैल्प के पसीने को दूर करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है।
3. एसेंशियल ऑइल का उपयोग करें:

4. हेयर मास्क का उपयोग करें: 
हेयर मास्क का उपयोग करके भी स्कैल्प पर आने वाले पसीने और तेल को रोका जा सकता है। बालों को नरम, तेल मुक्त रखने के लिए तथा बालों को पोषण देने के लिए होममेड (घरेलू) मास्क बहुत अच्छे होते हैं। आपको प्राकृतिक पदार्थों से बने हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए ताकि आपको अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस समस्या से पूर्ण रूप से निपटने के लिए सप्ताह में दो या तीन बार हेयर मास्क का उपयोग करें।
 4. हेयर मास्क का उपयोग करें:

5. एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें: 
एप्पल साइडर विनेगर प्राकृतिक क्लीन्ज़र की तरह काम करता है और सिर की त्वचा से अशुद्धियों को हटाता है। इसमें उपस्थित मैलिक एसिड में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सिर की त्वचा से गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करते हैं ताकि सिर की त्वचा अच्छी तरह सांस ले सके। इसके अलावा यह पसीने के कारण सिर में होने वाली खुजली को भी दूर करता है। दो भाग एप्पल साइडर विनेगर में तीन भाग पानी मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें।
5. एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें:

6. पेपरमिंट ऑइल का उपयोग करें: 
पेपरमिंट ऑइल न केवल सिर की त्वचा में जमा हुए पसीने को दूर करता है बल्कि यह आपके बालों को नर्म और नमी युक्त बनाये रखता है। पसीने के कारण यदि सिर की त्वचा सूखी और खुजलीदार हो गयी हो तो इस समस्या के लिए भी पेपरमिंट ऑइल का उपयोग किया जा सकता है। दो चम्मच पेपरमिंट ऑइल लें और इसे अपने शैंपू या कंडीशनर के साथ मिलाएं। अच्छी तरह झाग बनायें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें। आप नहाने के पानी में भी पेपरमिंट ऑइल मिलाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

6. पेपरमिंट ऑइल का उपयोग करें:

7. नियमित अंतराल पर बालों को शैंपू से धोएं: 
यदि आप बालों में पसीने, खुजली और डेमेज्ड हेयर जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको नियमित अंतराल पर बालों को शैंपू से धोना चाहिए। ऐसा करने से सिर की त्वचा पर जमा गंदगी हट जाती है। स्कैल्प पर बहुत अधिक पसीन जमा होने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे बालों की अनावश्यक समस्याएं हो सकती हैं।
 7. नियमित अंतराल पर बालों को शैंपू से धोएं:

8. स्कैल्प पर तेल की मालिश करें: 
नियमित तौर पर तेल से सिर की त्वचा की मालिश करने से सिर की त्वचा में नमी बनी रहती है हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बालों को स्वस्थ और पसीने से मुक्त रखने के लिए सप्ताह में दो या तीन बार तेल से मालिश करें। ऐसा करने से आपके बाल स्वस्थ और मुलायम बने रहेंगे। बालों में तेल की मालिश करने से रक्त संचरण बढ़ता है और बालों की जड़ें भी मज़बूत होती हैं।
8. स्कैल्प पर तेल की मालिश करें:





बंगलुरु के मार्केट में बिक रही है प्‍लास्‍टिक की चीनी, लोगों के उड़े होश

बाजार में प्‍लास्‍टिक के बनें चावल, कंकड़ से भरी दालें, रंग पुती हुई सब्‍‍जियां काफी अरसे से बिक रहे हैं। लेकिन अब एक नई बात सामने आ गई है, वह यह कि अब मुनाफाखोरों ने अपने फायदे के लिये चीनी में महीन प्‍लास्‍टिक मिलाना शुरु कर दिया है। जो लोग कल को धडल्‍ले से दूध, खीर या चाय में चीनी मिलाते थे, वे आज बड़ा ही संभल संभल कर चीनी खरीदने लगे हैं।

sugar

Wednesday, June 7, 2017

रमजान में मधुमेह रोगी अपनाएं ये आसान उपाय, शुगर रहेगा कंट्रोल

रमजान का पाक महीना गत 26 मई से शुरू हो गया है। मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार ईद से पहले रमजान का महीना आता है। इस शुभ माह में सभी लोग एक दूसरे को रहमतों और बरकतों की दुवाओं के साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मुबार​कबाद भी दे रहे हैं। जब तक ईद नहीं आती तब तक ये पूरा महीना एक उत्सव की तरह चलता है। लोग अपने घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं और एक दूसरे के साथ बांटकर आनंद लेते हैं।

ऐसे खास मौकों पर जब घर में पकवान बनते हैं और जब पकवान मीठे बने तो डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ी दिक्कत हो जाती है। क्योंकि घर में आने वाला कोई ना कोई थोड़ा बहुत खिला ही देता है लेकिन ऐसे में मधुमेह के रोगी को खुद ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। क्योंकि अगर कोई मुश्किल आ गई तो उस वक्त कोई दुख बांटने नहीं आएगा।



रोज के दौरान इन बातों का रखें ख्याल


रोजे के दौरान ग्लूकोज में अचानक गिरावट होने से हाइपोगिलेसेमिया हो सकती है इसमें मरीज को चक्कर और बेहोशी आने लगती है। हाथ-पांव ठंडे पर जाते हैं। रोजे के दौरान मरीज के खून में शुगर की अधिक मात्रा अधिक हो सकती है जिसे हाइपरगिलेसेमिया कहा जाता है। जिसमें मरीजों के आंखों के सामने धुंधलापन, बेहोशी, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर मरीज को रोजे तोडऩे की सलाह भी दे सकता है। अगर डॉक्टर ऐसा कहता तो बिल्कुल भी पीछे ना हटे। क्योंकि पहले आत्मा है और फिर परमात्मा है।

इन बातों का भूलकर भी ना करें नजरअंदाज


  • जिन फलों में मीठा अधिक हो उनका सेवन ना करें।
  • जितनी भूख हो उतना ही खाएं, रोजा समझकर ज्यादा ना खाएं।
  • मीठे चीजों को एकदम दूरी बनाएं रखें।
  • अपने आहार में रसभरे फल, सब्जियां, जूस और दही में चीनी का सेवन ना करें।
  • भोजन और सोने के बीच दो घंटे का अंतराल रखें।
  • सोने से पहले किसी भी कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन ना करें।
  • अधिक तले भोजन से परहेज करें, रोटी और चावल में स्टार्च होता है इसलिए इनका भोजन भी कम ही करें।

रोजाना खाने में शामिल करें ये फूड, छूट जाएगी धूम्रपान की लत!

रोजाना खाने में शामिल करें ये फूड, छूट जाएगी धूम्रपान की लत!

लाख कोशिशों के बाद भी धूम्रपान की लत नहीं छूट रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आप दृढ़ निश्‍चय कीजिए कि आपको धूम्रपान की लत छोड़नी है और इसके साथ आप अपने खानपान में इन फूड को शामिल करें। इससे आपकी लत छूट जाएगी!
1. स्‍नैक्‍स
पोटेटो चिप्स, नमकीन मूंगफलियों, फ्रेंच फ्राइज़़ और पॉपकॉर्न में नमक अधिक होता है। आमतौर पर इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है लेकिन ये चीज़ें खाने से आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा मिल सकता है। नमकीन स्नैक्स के सेवन से निकोटीन और तंबाकू लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।
स्‍नैक्‍स

2. च्‍युंगम
धूम्रपान करने की इच्छा को खत्म करने में शुग्रर फ्री च्युंइगम भी एक कारगर उपाय है। च्युंइगम चबाने से आपका दिमाग और मुंह दोनों ही व्यस्त रहते हैं और इस तरह आपका ध्यान धूम्रपान करने की ओर नहीं जाता है। इसके अलावा अगर आप धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शराब, कैफीन और रेड मीट से भी दूर रहना चाहिए।
च्‍युंगम

3. चॉकलेट
जब आपका धूम्रपान करने का मन करे तो इससे पीछा छुड़ाने के लिए आप चॉकलेट भी खा सकते हैं। धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करें।
चॉकलेट

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक मोटापा कम करने या दूसरे शब्दों में कहें तो शरीर से चर्बी घटाने के लिए की जाने वाली सर...