Pages

Saturday, June 10, 2017

लहसुन (Garlic) के प्रयोग एवं फायदे

लहसुन के फायदे(Benefits of Garlic)


  1. कार्डियोवैस्कुलर: 2013 के सर्वे से ये पता चला हैं की लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्र शरीर में कम हो जाती है L.D.L. कोलेस्ट्रॉल दो महीने के सेवन से कम हो जाती है। H.D.L. कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता हैखून में ट्राइग्लिसराइड के  लेवल को  नष्ट करता है। लहसुन प्लेटलेट को भी बढाने में मदद करता है।
  2. कैंसर के उपचार के लिए : 2014 के सर्वे से पता चला है की पेट के कैंसर में लहसुन का उपयोग लाभप्रद है। लहसुन खाने से प्रोस्टेट कैंसर में भी फायदा होता है। लहसुन में एक प्राकृतिक गुण पाया जाता है जो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और यह कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बचाव करता है।पैनिक्रियाज एवम  स्तन कैंसर में लहसुन का प्रयोग उपयोगी होता है। 
  3. सर्दी जुकाम में फायदेमंद हैं लहसुन : लहसुन की तासीर गर्म होती है।और ठण्ड को दूर करने का यह एक प्राकृतिक तरीका माना जाता है। शोध बताते हैं की सर्दियों में लहसुन का उपयोग करने से सर्दी नहीं लगती है। सर्दियों में लहसुन का प्रयोग करने से शरीर में एंटीबायोटिक की मात्रा बढती है और ठण्ड भी कम लगती है। ठण्ड लग जाने पे लहसुन और अजवाइन  को सरसो के तेल में पका कर ठंडा कर छान  ले और उस तेल को पैरो के तलवे पे रगरने और पुरे शरीर में मालिश करने से ठण्ड नहीं  लगती और सर्दी समाप्त हो जाता है। लहसुन को शहद के साथ सुबह मे लेने से बहुत फयदा होता है। 
  4. ट्यूबरक्लोसिस में लाभकारी : ट्यूबरक्लोसिस में लहसुन का उपयोग लाभकारी होता है। अगर सम्भव हो  तो कच्चा ही खाए। टी.वी में ये उपाय लाभकारी होता है। लहसुन में शरीर की गंदगी को साफ़ करने की क्षमता होती है जिसको खाने से शरीर के सूक्ष्म जीवो और कीड़ो को मारता है और शरीर को साफ़ करता है। लहसुन अनेक प्रकार की बिमारियों जैसे डाइबिटीज ,ट्युफ्स,डिप्रेशन  से बचाव करता है। 
  5. श्वसन तंत्र को मजबूत करता हैं :    लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत  हितकारी होता है। लहसुन अस्थमा  निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, पुराणी सर्दी, फेफड़ो में  जमाव और कफ़ आदि की रोकथाम करता है।
  6. दांत दर्द में राहत दिलाता हैं : लहसुन दांत के  दर्द  में राहत  दिलाने  में लाभप्रद   होता है। लहसुन और लौंग   को  एक साथ पीस  कर दर्द वाले जगह पर लगाने से दर्द  वाले जगह पर आराम   मिलता  है। 
  7. हाई बी.पी. से  बचाव   करता हैं : लहसुन  खाने  से हाइपरटेंशन के लक्षणों में आराम मिलता है। लहसुन  खून के प्रवाह  को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है और  दिल  से सम्बंधित  समस्याओं को भी दूर रखता है। लहसुन लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से  काम करने में सहायक होता  है।
  8. भूख बढाए : लहसुन पाचनतंत्र को सुदृढ़ रखता है और भूख को बढाता है। पेट में गैस बनने से भी रोकता है। लहसुन का प्रयोग  तनाव में भी मददगार होता है।
  9. डायरिया को दूर करता हैं : लहसुन पेट से जुडी समस्याओं जैसे डायरिया आदि उपचार में भी लाभकारी है। लहसुन को अगर खाली पेट लिया जाये तो शरीर के तंत्रिका तंत्र को भी सुदृढ़ करने में सहायक होता है।
  10. वजन को कम करने में मददगार होता हैं : प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की कुछ कलियों को अच्छे से चबा कर खाने और उसके बाद थोडा गुनगुना पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। 
  11. मेमोरी लोस एवम दिमाग के लिये लाभदायक :  ब्लड वेसल चोक्क होने से ट्रांस फैट और टोक्सिन  की मात्रा बढ़ जाती है और ऑक्सीजन सही से ब्रेन को नहीं पहुंच पाता है। इससे हमारे ब्रेन को क्षति होती हैं मेमोरी लोस भी हो सकता है.मंदबुद्धि हो सकते हैं.एन सब से अगर बचना हैं तो लहसुन का उपयोग बहुत अवाश्यक है ।
       लहसुन की कुछ कलियाँ रोज सुबह अच्छे से चबा के खाए तो इसके बहुत फायदे है.इससे वजन भी कम होता है और आप हमेशा जवान और निरोगी बन जाते है|

चीकू के फायेदे

चीकू के फायेदे
रंग में आलू की तरह दिखने वाला चीकू हर किसी का पसंदीदा फल है। ये तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जब आप चीकू की इन खूबियों के बारे में जानेगे तो आप हैरान रह जाएंगे कि एक फल में इतनी सारी खूबियां कैसे हो सकती है। तो आइए जानते हैं चीकू खाने के 11 फायदे :
Image result for chiku images
  1. चीकू हमारे ह्रदय और रक्त वाहिकाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें बेटा-क्राइटॉक्सथीन होता है, इसलिए माना जाता है कि यह फेफड़ो के कैंसर के होने के खतरे को कम करता है।
  2. चीकू विटामिन ‘ए’ का एक बड़ा स्रोत है। यह आंखो के लिए कारगर है, इसलिए इसका नित्य सेवन करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।
  3. चीकू की छाल में टैन्निक पाया जाता है इसलिए सूजन और बुखार में चीकू बहुत ही फायदेमंद है।
  4. विटामिन ‘ए’ के अलावा चीकू में विटामिन ‘बी’ और ‘ई’ भी होता है जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है तथा त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।
  5. कब्ज और दस्त की बीमारी को ठीक करने में सहायक चीकू खाने से आंतों की शक्ति बढती है और आंतें अधिक मजबूत होती हैं।
  6. कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर चीकू शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
  7. नित्य इसका सेवन शरीर की कमजोरियों को दूर करता है। साथ ही कार्बोंहाइड्रेड और न्यूट्रिएंट से भरपूर चीकू स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी है।
  8. हृदय और गुर्दे के रोगों में एक अहम भूमिका निभाने वाला चीकू एनिमिया होने से भी रोकता है।
  9. चीकू शीतल और पित्तनाशक है। इसका नित्य सेवन से पेशाब में जलन की परेशानी दूर होती है।
  10. चीकू उर्जा का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह कसरत और मेहनत के करने वालों के लिए एक टॉनिक के रूप में काम करता है।
  11. यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है। पोटेशियम और सोडियम से भरपूर चीकू के सेवन से पेशाब में जलन की समस्या दूर होती है। जिन्हें कब्ज और दस्त की बीमारी हो उन्हें नियमित रूप से चीकू का सेवन करना चाहिए। स्वाद में मीठे और विटामिन सी स्रोत चीकू शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए ठीक रहता है। इसके अलावा यह गुर्दे के रोगियों के लिए भी गुणकारी है।
  12. बवासीर और दस्त में एक उपचार के तौर पर काम करता है चीकू। इसके अलावा यह कोलन कैंसर को कम करने में भी सहायक है।
  13. इसमें विटामिन ए के साथ विटामिन सी भी पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंगूर खाने के चमत्कारी फायदे

अंगूर खाने के  चमत्कारी  फायदे 


परिचय :    अंगूर एक बहुत ही अच्छा और सर्वत्र उपलब्ध मौसमी फल है. मौसमी फल होने के साथ साथ इसमे कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. अंगूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर के तत्व पाए जाते हैं. अतः अंगूर का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगि है.
Image result for angoor images

प्रकार:  अंगूर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं  काले एवं हरे . इसके अलावा भी दुनिया में कई प्रकार के अंगूर पाए जाते हैं. कुछ अंगूर बिज रहित होते हैं और कुछ में बिज होते हैं. समान्य तौर पर हम बिज वाले अंगूर खाना पसंद नहीं करते , जबकि अंगूर के बिज में एंटीओक्सिडेंट  बहुतायत मात्रा में पाया जाता है.

उपलब्धता : यह सामान्य तौर पर ठंड के मौसम में मिलता है

अंगूर की विशेषताएं :  

1)   आप को यह जानकार  हैरानी होगी कि हमारा दिमाग हमारे शरीर का सबसे सक्रिय अंग हैं.जो कि  २०  प्रतिशत ऑक्सीजन की खपत करता हैं. एवं हमारे पुरे शरीर का कंट्रोल रूम का काम करता है और  ऐसा  करने के दौरान कई तरह के फ्री रेडिकल बनते हैं, अंगूर में पाया जाने वाला एंटीओक्सिडेंट इन  फ्री रेडिकल को समाप्त कर हमारे दिमाग को स्वस्थ रखता है और हमें अल्झाइमर, पर्किनसन जैसी  बीमारीयों से बचाता है.

2) हमरी यादाश्त एवं मानसिक दृढ़ता को बढाता है. अतः पढने लिखने वाले बच्चों के लिये काफी उपयोगी है.

3)  अंगूर हमारे दिमाग में खून का प्रवाह सही तरीके से पहुंचा के दिमाग में  ऑक्सीजन पहुचाता हैं.जो की दिमाग के लिए और हमरे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है.

4)   अंगूर हमारे हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ  स्वस्थ रखता हैं.

5)   अंगूर हमारे बालों के लिए भी उतना ही अच्छा हैं  इससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं.

6)   अंगूर हमारे त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगि हैं,त्वचा चमकदार और ताज़ा बनी रहती हैं त्वचा को पोषण भी मिलता हैं.

7)  इसके अलावा इसमे एक और  फायदेमंद तत्वा पाया जाता हैं जो बहित उपयोगि होता हैं. उसे फ़्लवोनोइद्स कहते हैं,जो की काले और हरे दोनों में पाए जाते हैं

8)  अंगूर से वाइन भी बनाए जाते हैं.और किशमिश भी.दोनों ही अच्छे  होते हैं. ये स्वादिष्ट के साथ साथ फायदेमंद भी हैं

सुन्दरता

आंवला के  गुण फायेदे  एवं उपयोग 

आंवला के गुण : आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता हैं. और आंवले  में पोटासियम ,कार्बोहायड्रेट ,फाइबर ,प्रोटीन्स ,विटामिन्स ‘ए’,’बी काम्प्लेक्स ,मैग्नीशियम ,विटामिन ‘सी’ ,आयरन,आंवला में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं.नारंगी से २० % ज्यादा विटामिन ‘सी ‘ होता हैं और इसको गर्म करने पर भी इसकी विटामिन ख़त्म नहीं होते हैं.
Image result for amla images

आंवला के स्वास्थ सम्बन्धी  फायदे :

1. आँखों से सम्बंधित बीमारी के लिए :  आंवला का रस आँखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. आंवला आँखों की दृष्टी को या ज्योति को बढाता हैं. मोतियाबिंद में,कलर ब्लाइंडनेस, रतोंधी या कम दिखाई पड़ता हो तो भी आंवला का जूस फायदेमंद हैं. आखों के दर्द में भी काफी फायदा होता हैं.

2. मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता एवं पाचनक्रिया में मदद करता हैं : आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता हैं. मेटाबोलिज्म क्रियाशीलता से हमारा शरीर स्वस्थ और सुखी होता हैं. आवला भोजन को पचाने में बहुत मददगार साबित होता हैं खाने में अगर प्रतिदिन आवले की चटनी, मुरब्बा ,अचार ,रस, चूर्ण या चवनप्रास कैसे भी रोजमरा की जिन्दगी में शामिल करना चाहिए. इससे कब्ज की शिकायत दूर होती हैं पेट हल्का रहता हैं.रक्त की मात्रा में बढ़ोतरी होती हैं.खट्टे ढकार आना ,गैस का बनाना ,भोजन का न पचना ,इत्यादि में आवला के ५  ग्राम पाउडर को पानी ,इ भिगों कर सुबह शाम ले. अम्लीय पित्त के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता हैं.

3डायबिटिक के लिए : आवला में क्रोमियम तत्व पाया जाता हैं जो डायबिटिक के उपयोगि होता हैं. आवला इंसुलिन होरमोंस को को सुदृढ़ करता हैं और खून में सुगर की मात्रा को नियंत्रित करता हैं. क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता हैं, जो की ह्रदय के लिए अच्छा होता हैं ह्रदय को स्वस्थ बनाता हैं.आवला खराब कोलेस्ट्रोल को ख़त्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं. आवला के रस में शहद मिलाकर लेने से डायबिटिक वालोन को बहुत फायदा होता हैं.
4. महावारी में समस्या  महिलाओं में महावरी की समस्या आम होती जा रही हैं. माहवारी का देर से आना ,ज्यादा रक्तस्त्राव होना,जल्दी जल्दी आना,कम आना , पेट में दर्द का होना,ऐसी कई समस्यां होती रहती हैं.एसं सबके लिए आवला का सेवन फायदेमंद होता हैं.आवला में मिनिरल्स ,विटामिन्स पाया जाता हैं जो महावारी में बहुत आराम दिलाता हैं.अगर आवला का सेवन नियमित किया जाये तो महावारी की समस्याओ से छुटकारा मिलता हैं .महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं .

5. प्रजनन सम्बन्धी समश्याओं में लाभकारी : आंवला प्रजनन के लिए बहुत ही उत्तम हैं महिलाओ और पुरुषो के लिए आंवला के सेवन से पुरुषो में शुक्राणु की क्रियाशीलता और मात्रा बढती हैं और महिलाओं में अंडाणु अच्छे और स्वस्थ बनते हैं, माहवारी नियमित हो जाती हैं.
6हड्डियों के लिए उत्तम : आंवला के सेवन से हड्डियाँ मजबूत और ताकत मिलती हैं. आंवला के सेवन से ओस्ट्रोपोरोसिस और आर्थराइटिस एवं जोरो के दर्द में भी आराम दिलाती हैं. 

7. तनाव से छुट्टी : आमला के सेवन से तनाव में आराम मिलता हैं अच्छी नींद आती हैं.आवला के तेल को बालों के जड़ों में लगाया जाये तो कलर ब्लाइंडनेस से छुटकारा मिलता हैं.सर को ठडा रखता हैं.और राहत देता हैं.
8संक्रमण से बचाव : आंवला में बक्टेरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं और ये बाहरी बीमारियों से भी हमें बचाती हैं. आंवला शरीर को पुष्ट कर उसे रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाती हैं, और टोक्सिन को यानी विषाक्त प्रदार्थ को हमारे शरीर से निकलती देती हैं. आंवला अल्सर,अल्सरेटिव,कोलेटीस,पेट में संक्रमण ,जैसे विकार को  खत्म करता हैं. आंवला का रस या पाउडर प्रतिदिन लेने से बहुत फायदा होता हैं.

9. मूत्र विकारो से छुटकारा दिलाता हैं : मुत्र विकारों में आंवला का चूर्ण फायदा करता हैं. आंवला के छाल और इसकी पत्तीयों को पानी में उबाल कर छान ले और उसका सेवन करे बहुत फायदा होता हैं. किडनी में होने वाले संक्रमण को भी खत्म करता हैं. किडनी में होने वाले पत्थर से भी छुटकारा दिलाता हैं.
10. वजन कम करने में : आंवला के रस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं. आमला हमारे मेटाबोलिज्म को तेज कर वजन कम करने में मदद करती हैं. आंवला के सेवन से भूख कम लगती हैं और काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता हैं. 

11. नकसीर के लिए : अगर किसी को नकसीर की तकलीफ हैं तो उन्हें आवला का सेवन करता फायदेमंद होता हैं.ताज़ा रस ३ ,४ चम्मच का सेवन करना चाहिए ,या १ ग्राम चूर्ण  को ५० मिलिग्राम पानी के साथ लेना चाहिए.नाक से खून आने की आदत से आराम मिलता है.

12. ह्रदय की समस्या से उबारता हैं : आवला हमारे ह्रदय के मांसपेशियों के लिए उत्तम होता हैं.आमला हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाने में कारगर हैं.आमला ह्रदय की नालिकाओ में होने वाली रुकावट को ख़त्म करता हैं.खराब कलेस्ट्रोल को ख़त्म कर अच्छे कलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं..आवला में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं. जो शरीर में फ्री रेडिकल को बनाने ही नहीं देता .एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में एमिनो एसिड और पेक्टिन पाए जाते हैं.जो की कलेस्ट्रोल को नहीं बनाने देता हैं और ह्रदय की मांशपेशियों को मजबूती देता हैं.आवला का रस प्रतिदिन सेवन करता लाभप्रद हैं.आवले को किसी भी रूप में आप ले सकते हैं.

13. उग्रता व उतेजना में शांति दिलाता हैं : आंवला  के सेवन से हमेशा आने वाले उतेजना से शांति मिलती हैं,अचानक से पसीना आना ,गर्मी लगना ,धातु के रोग, प्रमेय ,प्रदर, बार बार कामुक विचार का आना इत्यादि चीजों से आराम दिलाता हैं.

14. बबासीर में आराम दिलाता हैं : आवले के रस से बबासीर ठीक हो जाता हैं.

15 कुष्ट रोग :  आवला के रस का सेवन फायदेमंद होता हैं.

16.  उल्टी या वमन के लिए लाभकारी : आवला का पाउडर और शहद सेवन करें या आवला के रस में मिश्री मिलकर सेवन करने से उल्टियों का आना बंद हो जाता हैं.
17. रोग प्रतिरोध : आंवले में एंटी ओक्सिडेंट होते हैं जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और ये मौसम में होने वाले बदलाव के कारन होने वाले वाइरल संक्रमण से भी बचाता है. 
Image result for amla images


        आंवला  के बारे में कितना भी कहा जाये बहुत कम ही हैं. १०० रोगों की एक दवा हैं,  आंवला को दो तरीके से खाते हैं  ताज़ा और सुखा आवला चूर्ण ,दोनों ही रूप में आंवला उतना ही फायदेमंद हैं. आंवला बसंत के मौसम में फलते हैं.   आंवला का उपयोग सदियों से चला आ रहा हैं. सदियों पहले चरक ऋषि ने इसकी महत्ता बताई थी, आंवले  के उपयोग से हम हमेशा जवान और सुंदर व स्वस्थ शरीर वाले होते हैं.  आंवला सभी रोगों का अचूक औषधि हैं. आयुर्वेद में आंवला के  उपयोग की महत्ता हैं. आंवला का रसायन भी बाज़ार में मिलता हैं. बाज़ार में आंवला का पाउडर ,चूर्ण ,सुखाया हुआ, आंवला का रस सभी प्रकार का उपलब्ध हैं. आवला का मुरब्बा स्वस्थ की दृष्टी से उत्तम हैं, इसे मौसम के चले जाने के बाद भी उपयोग में ला सकते हैं.पाउडर का उपयोग भी लाभप्रद होता हैं. आवला का अचार भी बहुत फायदे करता हैं, आंवला किसी भी रूप में उतना ही फायदा करता हैं जितना की ताज़ा .

रमजान 2017: सेहरी में खाएंगे ये 5 चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख

रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। रोजेदार पूरे 30 दिन भूखे प्यासे रहकर अल्हा की इबादत करते हैं। हालांकि गर्मियों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने से आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाकर पूरा दिन आप एनर्जी से भरे रहेंगे।  

Image result for sehri time photos

केले 
मक्खन वाले अखरोट के साथ बादाम और शहद का ये संयोजन आपको पूरे दिन के लिए चार्ज रखेगा। इसके साथ आप एक गिलास ठंडा दूध लेकर बेहद एनर्जेटिक फील करेंगे।

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


ओट्स के साथ फल
चिया बीजों के साथ ओट्स और फलों का ये संयोजन सेहरी के लिए उत्तम खाना है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस पावर पैक वाले स्नैक को तैयार करने में सिर्फ पांच मिनट का समय लगता हैं।
With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


अंडा पराठा
हर किसी का पंसदीदा अंडा पराठा भी सेहत के लिहाज से आपको सारा दिन फ्रेश रखता है। 

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


शमी कबाब
सबसे टेस्टी और दिन भर फेश रखने वाली डिश शमी कबाब 

है।  आपको सारा दिन फ्रेश रखता है।

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan

फलों के सलाद के साथ खजूर
आप सेहरी में जो भी खाएं उसे फलों के साथ संतुलित जरूर करें। शरीर में विटामिन की कमी के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं,इसलिए आपको इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलें। इसके लिए आपको अपनी सेहरी में एक कटोरी फल के सलाद के साथ दो खजूर भी खाने चाहिए।
With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक मोटापा कम करने या दूसरे शब्दों में कहें तो शरीर से चर्बी घटाने के लिए की जाने वाली सर...