Pages

Saturday, June 10, 2017

अंगूर खाने के चमत्कारी फायदे

अंगूर खाने के  चमत्कारी  फायदे 


परिचय :    अंगूर एक बहुत ही अच्छा और सर्वत्र उपलब्ध मौसमी फल है. मौसमी फल होने के साथ साथ इसमे कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. अंगूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर के तत्व पाए जाते हैं. अतः अंगूर का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगि है.
Image result for angoor images

प्रकार:  अंगूर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं  काले एवं हरे . इसके अलावा भी दुनिया में कई प्रकार के अंगूर पाए जाते हैं. कुछ अंगूर बिज रहित होते हैं और कुछ में बिज होते हैं. समान्य तौर पर हम बिज वाले अंगूर खाना पसंद नहीं करते , जबकि अंगूर के बिज में एंटीओक्सिडेंट  बहुतायत मात्रा में पाया जाता है.

उपलब्धता : यह सामान्य तौर पर ठंड के मौसम में मिलता है

अंगूर की विशेषताएं :  

1)   आप को यह जानकार  हैरानी होगी कि हमारा दिमाग हमारे शरीर का सबसे सक्रिय अंग हैं.जो कि  २०  प्रतिशत ऑक्सीजन की खपत करता हैं. एवं हमारे पुरे शरीर का कंट्रोल रूम का काम करता है और  ऐसा  करने के दौरान कई तरह के फ्री रेडिकल बनते हैं, अंगूर में पाया जाने वाला एंटीओक्सिडेंट इन  फ्री रेडिकल को समाप्त कर हमारे दिमाग को स्वस्थ रखता है और हमें अल्झाइमर, पर्किनसन जैसी  बीमारीयों से बचाता है.

2) हमरी यादाश्त एवं मानसिक दृढ़ता को बढाता है. अतः पढने लिखने वाले बच्चों के लिये काफी उपयोगी है.

3)  अंगूर हमारे दिमाग में खून का प्रवाह सही तरीके से पहुंचा के दिमाग में  ऑक्सीजन पहुचाता हैं.जो की दिमाग के लिए और हमरे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है.

4)   अंगूर हमारे हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ  स्वस्थ रखता हैं.

5)   अंगूर हमारे बालों के लिए भी उतना ही अच्छा हैं  इससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं.

6)   अंगूर हमारे त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगि हैं,त्वचा चमकदार और ताज़ा बनी रहती हैं त्वचा को पोषण भी मिलता हैं.

7)  इसके अलावा इसमे एक और  फायदेमंद तत्वा पाया जाता हैं जो बहित उपयोगि होता हैं. उसे फ़्लवोनोइद्स कहते हैं,जो की काले और हरे दोनों में पाए जाते हैं

8)  अंगूर से वाइन भी बनाए जाते हैं.और किशमिश भी.दोनों ही अच्छे  होते हैं. ये स्वादिष्ट के साथ साथ फायदेमंद भी हैं

सुन्दरता

आंवला के  गुण फायेदे  एवं उपयोग 

आंवला के गुण : आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता हैं. और आंवले  में पोटासियम ,कार्बोहायड्रेट ,फाइबर ,प्रोटीन्स ,विटामिन्स ‘ए’,’बी काम्प्लेक्स ,मैग्नीशियम ,विटामिन ‘सी’ ,आयरन,आंवला में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं.नारंगी से २० % ज्यादा विटामिन ‘सी ‘ होता हैं और इसको गर्म करने पर भी इसकी विटामिन ख़त्म नहीं होते हैं.
Image result for amla images

आंवला के स्वास्थ सम्बन्धी  फायदे :

1. आँखों से सम्बंधित बीमारी के लिए :  आंवला का रस आँखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. आंवला आँखों की दृष्टी को या ज्योति को बढाता हैं. मोतियाबिंद में,कलर ब्लाइंडनेस, रतोंधी या कम दिखाई पड़ता हो तो भी आंवला का जूस फायदेमंद हैं. आखों के दर्द में भी काफी फायदा होता हैं.

2. मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता एवं पाचनक्रिया में मदद करता हैं : आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता हैं. मेटाबोलिज्म क्रियाशीलता से हमारा शरीर स्वस्थ और सुखी होता हैं. आवला भोजन को पचाने में बहुत मददगार साबित होता हैं खाने में अगर प्रतिदिन आवले की चटनी, मुरब्बा ,अचार ,रस, चूर्ण या चवनप्रास कैसे भी रोजमरा की जिन्दगी में शामिल करना चाहिए. इससे कब्ज की शिकायत दूर होती हैं पेट हल्का रहता हैं.रक्त की मात्रा में बढ़ोतरी होती हैं.खट्टे ढकार आना ,गैस का बनाना ,भोजन का न पचना ,इत्यादि में आवला के ५  ग्राम पाउडर को पानी ,इ भिगों कर सुबह शाम ले. अम्लीय पित्त के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता हैं.

3डायबिटिक के लिए : आवला में क्रोमियम तत्व पाया जाता हैं जो डायबिटिक के उपयोगि होता हैं. आवला इंसुलिन होरमोंस को को सुदृढ़ करता हैं और खून में सुगर की मात्रा को नियंत्रित करता हैं. क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता हैं, जो की ह्रदय के लिए अच्छा होता हैं ह्रदय को स्वस्थ बनाता हैं.आवला खराब कोलेस्ट्रोल को ख़त्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं. आवला के रस में शहद मिलाकर लेने से डायबिटिक वालोन को बहुत फायदा होता हैं.
4. महावारी में समस्या  महिलाओं में महावरी की समस्या आम होती जा रही हैं. माहवारी का देर से आना ,ज्यादा रक्तस्त्राव होना,जल्दी जल्दी आना,कम आना , पेट में दर्द का होना,ऐसी कई समस्यां होती रहती हैं.एसं सबके लिए आवला का सेवन फायदेमंद होता हैं.आवला में मिनिरल्स ,विटामिन्स पाया जाता हैं जो महावारी में बहुत आराम दिलाता हैं.अगर आवला का सेवन नियमित किया जाये तो महावारी की समस्याओ से छुटकारा मिलता हैं .महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं .

5. प्रजनन सम्बन्धी समश्याओं में लाभकारी : आंवला प्रजनन के लिए बहुत ही उत्तम हैं महिलाओ और पुरुषो के लिए आंवला के सेवन से पुरुषो में शुक्राणु की क्रियाशीलता और मात्रा बढती हैं और महिलाओं में अंडाणु अच्छे और स्वस्थ बनते हैं, माहवारी नियमित हो जाती हैं.
6हड्डियों के लिए उत्तम : आंवला के सेवन से हड्डियाँ मजबूत और ताकत मिलती हैं. आंवला के सेवन से ओस्ट्रोपोरोसिस और आर्थराइटिस एवं जोरो के दर्द में भी आराम दिलाती हैं. 

7. तनाव से छुट्टी : आमला के सेवन से तनाव में आराम मिलता हैं अच्छी नींद आती हैं.आवला के तेल को बालों के जड़ों में लगाया जाये तो कलर ब्लाइंडनेस से छुटकारा मिलता हैं.सर को ठडा रखता हैं.और राहत देता हैं.
8संक्रमण से बचाव : आंवला में बक्टेरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं और ये बाहरी बीमारियों से भी हमें बचाती हैं. आंवला शरीर को पुष्ट कर उसे रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाती हैं, और टोक्सिन को यानी विषाक्त प्रदार्थ को हमारे शरीर से निकलती देती हैं. आंवला अल्सर,अल्सरेटिव,कोलेटीस,पेट में संक्रमण ,जैसे विकार को  खत्म करता हैं. आंवला का रस या पाउडर प्रतिदिन लेने से बहुत फायदा होता हैं.

9. मूत्र विकारो से छुटकारा दिलाता हैं : मुत्र विकारों में आंवला का चूर्ण फायदा करता हैं. आंवला के छाल और इसकी पत्तीयों को पानी में उबाल कर छान ले और उसका सेवन करे बहुत फायदा होता हैं. किडनी में होने वाले संक्रमण को भी खत्म करता हैं. किडनी में होने वाले पत्थर से भी छुटकारा दिलाता हैं.
10. वजन कम करने में : आंवला के रस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं. आमला हमारे मेटाबोलिज्म को तेज कर वजन कम करने में मदद करती हैं. आंवला के सेवन से भूख कम लगती हैं और काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता हैं. 

11. नकसीर के लिए : अगर किसी को नकसीर की तकलीफ हैं तो उन्हें आवला का सेवन करता फायदेमंद होता हैं.ताज़ा रस ३ ,४ चम्मच का सेवन करना चाहिए ,या १ ग्राम चूर्ण  को ५० मिलिग्राम पानी के साथ लेना चाहिए.नाक से खून आने की आदत से आराम मिलता है.

12. ह्रदय की समस्या से उबारता हैं : आवला हमारे ह्रदय के मांसपेशियों के लिए उत्तम होता हैं.आमला हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाने में कारगर हैं.आमला ह्रदय की नालिकाओ में होने वाली रुकावट को ख़त्म करता हैं.खराब कलेस्ट्रोल को ख़त्म कर अच्छे कलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं..आवला में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं. जो शरीर में फ्री रेडिकल को बनाने ही नहीं देता .एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में एमिनो एसिड और पेक्टिन पाए जाते हैं.जो की कलेस्ट्रोल को नहीं बनाने देता हैं और ह्रदय की मांशपेशियों को मजबूती देता हैं.आवला का रस प्रतिदिन सेवन करता लाभप्रद हैं.आवले को किसी भी रूप में आप ले सकते हैं.

13. उग्रता व उतेजना में शांति दिलाता हैं : आंवला  के सेवन से हमेशा आने वाले उतेजना से शांति मिलती हैं,अचानक से पसीना आना ,गर्मी लगना ,धातु के रोग, प्रमेय ,प्रदर, बार बार कामुक विचार का आना इत्यादि चीजों से आराम दिलाता हैं.

14. बबासीर में आराम दिलाता हैं : आवले के रस से बबासीर ठीक हो जाता हैं.

15 कुष्ट रोग :  आवला के रस का सेवन फायदेमंद होता हैं.

16.  उल्टी या वमन के लिए लाभकारी : आवला का पाउडर और शहद सेवन करें या आवला के रस में मिश्री मिलकर सेवन करने से उल्टियों का आना बंद हो जाता हैं.
17. रोग प्रतिरोध : आंवले में एंटी ओक्सिडेंट होते हैं जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और ये मौसम में होने वाले बदलाव के कारन होने वाले वाइरल संक्रमण से भी बचाता है. 
Image result for amla images


        आंवला  के बारे में कितना भी कहा जाये बहुत कम ही हैं. १०० रोगों की एक दवा हैं,  आंवला को दो तरीके से खाते हैं  ताज़ा और सुखा आवला चूर्ण ,दोनों ही रूप में आंवला उतना ही फायदेमंद हैं. आंवला बसंत के मौसम में फलते हैं.   आंवला का उपयोग सदियों से चला आ रहा हैं. सदियों पहले चरक ऋषि ने इसकी महत्ता बताई थी, आंवले  के उपयोग से हम हमेशा जवान और सुंदर व स्वस्थ शरीर वाले होते हैं.  आंवला सभी रोगों का अचूक औषधि हैं. आयुर्वेद में आंवला के  उपयोग की महत्ता हैं. आंवला का रसायन भी बाज़ार में मिलता हैं. बाज़ार में आंवला का पाउडर ,चूर्ण ,सुखाया हुआ, आंवला का रस सभी प्रकार का उपलब्ध हैं. आवला का मुरब्बा स्वस्थ की दृष्टी से उत्तम हैं, इसे मौसम के चले जाने के बाद भी उपयोग में ला सकते हैं.पाउडर का उपयोग भी लाभप्रद होता हैं. आवला का अचार भी बहुत फायदे करता हैं, आंवला किसी भी रूप में उतना ही फायदा करता हैं जितना की ताज़ा .

रमजान 2017: सेहरी में खाएंगे ये 5 चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख

रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। रोजेदार पूरे 30 दिन भूखे प्यासे रहकर अल्हा की इबादत करते हैं। हालांकि गर्मियों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने से आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाकर पूरा दिन आप एनर्जी से भरे रहेंगे।  

Image result for sehri time photos

केले 
मक्खन वाले अखरोट के साथ बादाम और शहद का ये संयोजन आपको पूरे दिन के लिए चार्ज रखेगा। इसके साथ आप एक गिलास ठंडा दूध लेकर बेहद एनर्जेटिक फील करेंगे।

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


ओट्स के साथ फल
चिया बीजों के साथ ओट्स और फलों का ये संयोजन सेहरी के लिए उत्तम खाना है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस पावर पैक वाले स्नैक को तैयार करने में सिर्फ पांच मिनट का समय लगता हैं।
With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


अंडा पराठा
हर किसी का पंसदीदा अंडा पराठा भी सेहत के लिहाज से आपको सारा दिन फ्रेश रखता है। 

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan


शमी कबाब
सबसे टेस्टी और दिन भर फेश रखने वाली डिश शमी कबाब 

है।  आपको सारा दिन फ्रेश रखता है।

With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan

फलों के सलाद के साथ खजूर
आप सेहरी में जो भी खाएं उसे फलों के साथ संतुलित जरूर करें। शरीर में विटामिन की कमी के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं,इसलिए आपको इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलें। इसके लिए आपको अपनी सेहरी में एक कटोरी फल के सलाद के साथ दो खजूर भी खाने चाहिए।
With these five tricks you can make your fasting healthy and energetic during Ramadan

Friday, June 9, 2017

सावधान! छुट्टी वाले दिन ज्यादा सोने से हो सकता है ये नुकसान

क्या आप वीकेंड पर बहुत ज्यादा सोते हैं? तो सावधान, हो सकता है कि आप अपनी सेहत को खतरे में डाल रहे हैं. हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, ऐसा करके आप हार्ट डिजीज़ के खतरे को बढ़ावा दे रहे हैं.
Image result for sleeping images
रिसर्च में पाया गया कि वीकेंड पर अधिक सोने से आप 11% हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ा देते हैं. इस समस्या को ‘सोशल जैट लैग’ का नाम दिया गया है. सोशल जेट लैग’ तब होता है जब आप छुट्टी वाले दिन अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सोते हैं.
सोशल जैट लैग से ना सिर्फ आपकी सेहत खराब होती है बल्कि मूड भी बिगड़ जाता है. इतना ही नहीं इससे अनिद्रा और थकान बढ़ जाती है.
रिसर्च में ये बात सामने आई कि नींद के समय से ज्‍यादा कितनी देर सोया जा रहा है वो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है. रिसर्च में ये भी कहा गया कि रोजाना एक समय पर सोने से हार्ट डिजीज से बचने और उसके ट्रीटमेंट में भी मदद मिल सकती है.
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन ने सुझाव दिया है कि व्यस्कों को फिट रहने के लिए रोजाना सात से आठ घंटे रात में सोना चाहिए.
स्लीप जर्नल में पब्लिश रिसर्च में 22 से 60 साल तक के 984 व्यस्कों को शामिल किया गया. इनसे इनके स्लीपिंग पैटर्न के बारे में सवाल-जवाब किए गए.
रिसर्च में स्लीप ड्यूरेशन, इंसोमनिया, कार्डियोवस्कुलर डिजीज, थकान और नींद अधिक आने पर भी सवाल-जवाब किए गए.रिसर्च के नतीजों में ये साफ था कि अधिक नींद आपके हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है.

पेट के दर्द में आराम के कुछ खास 5 घरेलू नुस्खों / उपचार

अक्सर गलत खानपान की वजह से हमारे पेट में दर्द हो जाता है। जिसकी वजह से हमें रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन कुछ घरेलू उपचार अपनाकर पेट के दर्द में तुरंत राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं उन खास 5 नुस्खों के बारे में जो आपको पेट के दर्द में तुंरत  राहत देंगे।
These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

अदरक
अदरक के छोटे टुकड़े को मुंह में रखकर उसके रस को चूसने से पेट के दर्द में आराम मिलता है।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache


जीरा
3 से 5 ग्राम जीरे को तवे पर भुन कर इसे दिन में दो से तीन बार पानी के साथ खाएं। अगर आप जीरे को चबाकर खाएंगे तो जल्दी आराम मिलेगा।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

इसबगोल
रात को सोने से पहले इसबगोल की भूसी दूध के साथ लेने से पेट के दर्द में आराम मिलता है। कब्ज में भी ये नुस्खा बेहद आराम देता है।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

हींग
एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग को अच्छी तरह घोलकर पी जाएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। आप चाहे तो इसमें एक चुटकी सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से पेट दर्द के साथ गैस की समस्या में भी आराम मिलेगा।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache

बेकिंग सोड़ा के साथ नींबू
एक नींबू को एक गिलास पानी में निचोड़ लें। इस पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच नमक मिला दें। इस घोल को दिन में तीन बार पीएं.ऐसा करने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर रहता है तो ये प्रयोग आपके लिए नहीं है।

These 5 easy home made remedies will give you relief from stomach ache


Thursday, June 8, 2017

गर्मियों के दौरान सिर की त्वचा पर आने वाले पसीने से कैसे निपटें


गर्मियों के दौरान शरीर और बालों में आने वाले पसीने से निपटना बहुत बड़ी समस्या है। गर्मियों के दौरान पसीना आना एक आम समस्या है। हालाँकि पसीना आना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है परन्तु इससे सिर की त्वचा बहुत चिपचिपी, बदबूदार हो जाती है। अधिक पसीना आने से सिर की त्वचा तैलीय भी हो जाती है। तो यदि आप सिर की त्वचा के पसीने की समस्या से परेशान हैं तो यहाँ हम आपको इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं। आइये देखें।
1. बाल धोने के लिए गुलाब जल का उपयोग करें: 
सिर की त्वचा को स्वस्थ और तेल मुक्त रखने के लिए सप्ताह में 2-3 बार शुद्ध गुलाब जल से बाल धोएं। सिर में आने वाले पसीने को रोकने के लिए गुलाब जल एक अत्यंत प्रभावी उपचार है और यह सिर से आने वाली बदबू को भी दूर रखता है। सिर की त्वचा को पसीने से मुक्त रखने के लिए थोडा गुलाब जल लें और उसे फ्रिज में रख दें। अब इस ठंडे गुलाब जल से बालों को धोएं। बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
1. बाल धोने के लिए गुलाब जल का उपयोग करें:

2. स्टाइलिंग मशीनों का उपयोग न करें: 
बालों पर बहुत अधिक हीट (गर्मी) का उपयोग न करें क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर तेल जमा होने लगता है। आपको स्टाइलिंग के उपकरणों जैसे हेयर स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर, ब्लोअर्स आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन उपकरणों का उपयोग करने से बाल न केवल खराब होते हैं बल्कि बल्कि इससे स्कैल्प पर केमिकल भी जमा होने लगता है जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। रोम छिद्र बंद होने के कारण डैंड्रफ (रूसी) की समस्या हो सकती है।
2. स्टाइलिंग मशीनों का उपयोग न करें:

3. एसेंशियल ऑइल का उपयोग करें:
एसेंशियल ऑइल का उपयोग करके आप सिर की त्वचा को तेल और पसीने से मुक्त रख सकते हैं। एसेंशियल ऑइल सिर की त्वचा को स्वस्थ और मज़बूत बनांते हैं और पोषण प्रदान करते हैं। यह न केवल पसीने को दूर करता है बल्कि बालों की अन्य समस्याओं का समाधान भी करता है। अपनी पसंद के किसी एसेंशियल ऑइल की 2-3 बूँदें लें और इसे बालों के लिए दैनिक उपयोग में लाये जाने वाले किसी अन्य तेल के साथ मिलाएं। इससे सिर की त्वचा की मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो डालें। स्कैल्प के पसीने को दूर करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है।
3. एसेंशियल ऑइल का उपयोग करें:

4. हेयर मास्क का उपयोग करें: 
हेयर मास्क का उपयोग करके भी स्कैल्प पर आने वाले पसीने और तेल को रोका जा सकता है। बालों को नरम, तेल मुक्त रखने के लिए तथा बालों को पोषण देने के लिए होममेड (घरेलू) मास्क बहुत अच्छे होते हैं। आपको प्राकृतिक पदार्थों से बने हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए ताकि आपको अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस समस्या से पूर्ण रूप से निपटने के लिए सप्ताह में दो या तीन बार हेयर मास्क का उपयोग करें।
 4. हेयर मास्क का उपयोग करें:

5. एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें: 
एप्पल साइडर विनेगर प्राकृतिक क्लीन्ज़र की तरह काम करता है और सिर की त्वचा से अशुद्धियों को हटाता है। इसमें उपस्थित मैलिक एसिड में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सिर की त्वचा से गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करते हैं ताकि सिर की त्वचा अच्छी तरह सांस ले सके। इसके अलावा यह पसीने के कारण सिर में होने वाली खुजली को भी दूर करता है। दो भाग एप्पल साइडर विनेगर में तीन भाग पानी मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें।
5. एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें:

6. पेपरमिंट ऑइल का उपयोग करें: 
पेपरमिंट ऑइल न केवल सिर की त्वचा में जमा हुए पसीने को दूर करता है बल्कि यह आपके बालों को नर्म और नमी युक्त बनाये रखता है। पसीने के कारण यदि सिर की त्वचा सूखी और खुजलीदार हो गयी हो तो इस समस्या के लिए भी पेपरमिंट ऑइल का उपयोग किया जा सकता है। दो चम्मच पेपरमिंट ऑइल लें और इसे अपने शैंपू या कंडीशनर के साथ मिलाएं। अच्छी तरह झाग बनायें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें। आप नहाने के पानी में भी पेपरमिंट ऑइल मिलाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

6. पेपरमिंट ऑइल का उपयोग करें:

7. नियमित अंतराल पर बालों को शैंपू से धोएं: 
यदि आप बालों में पसीने, खुजली और डेमेज्ड हेयर जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको नियमित अंतराल पर बालों को शैंपू से धोना चाहिए। ऐसा करने से सिर की त्वचा पर जमा गंदगी हट जाती है। स्कैल्प पर बहुत अधिक पसीन जमा होने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे बालों की अनावश्यक समस्याएं हो सकती हैं।
 7. नियमित अंतराल पर बालों को शैंपू से धोएं:

8. स्कैल्प पर तेल की मालिश करें: 
नियमित तौर पर तेल से सिर की त्वचा की मालिश करने से सिर की त्वचा में नमी बनी रहती है हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बालों को स्वस्थ और पसीने से मुक्त रखने के लिए सप्ताह में दो या तीन बार तेल से मालिश करें। ऐसा करने से आपके बाल स्वस्थ और मुलायम बने रहेंगे। बालों में तेल की मालिश करने से रक्त संचरण बढ़ता है और बालों की जड़ें भी मज़बूत होती हैं।
8. स्कैल्प पर तेल की मालिश करें:





बंगलुरु के मार्केट में बिक रही है प्‍लास्‍टिक की चीनी, लोगों के उड़े होश

बाजार में प्‍लास्‍टिक के बनें चावल, कंकड़ से भरी दालें, रंग पुती हुई सब्‍‍जियां काफी अरसे से बिक रहे हैं। लेकिन अब एक नई बात सामने आ गई है, वह यह कि अब मुनाफाखोरों ने अपने फायदे के लिये चीनी में महीन प्‍लास्‍टिक मिलाना शुरु कर दिया है। जो लोग कल को धडल्‍ले से दूध, खीर या चाय में चीनी मिलाते थे, वे आज बड़ा ही संभल संभल कर चीनी खरीदने लगे हैं।

sugar

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक

मोटापा कम करने का ये तरीका हो सकता है ख़तरनाक मोटापा कम करने या दूसरे शब्दों में कहें तो शरीर से चर्बी घटाने के लिए की जाने वाली सर...